Chhattisgarh

नया खदान ग्रामीणों के सहमति बिना संभव नहीं- मंत्री टीएस सिंहदेव

अम्बिकापुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व अंबिकापुर के विधायक टीएस सिंहदेव एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उदयपुर में राजस्थान विद्युत मंडल का नया कोयला खदान नहीं खोला जाएगा इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहमति दे दी है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह भी कहा है कि पुराने खदानों का संचालन पूर्व की भांति ही चलता रहे इसके लिए बात हो सकती है लेकिन नया खदान किसी भी कीमत में नहीं खोला जाएगा वे ग्रामीणों के साथ खड़े हैं।उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने अपने निवास कोठी घर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। मंत्री सिंहदेव का अचानक उदयपुर स्थित परसा ईस्ट कोल ब्लॉक जोकि केंद्र सरकार के द्वारा राजस्थान विद्युत मंडल को आवंटित किया गया है के संबंध में कड़ा रूख अपनाने से एक बार फिर से सरगर्मी बढ़ गई है।
आपको बता दे कि सरगुजा जिला प्रशासन व कोल माइनिंग करने वाली अडानी कम्पनी के द्वारा काफी प्रयास किया जा रहा है। नया खदान खोलने के लिए लेकिन उदयपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांव के लोग इसके विरोध है ऐसे में स्थानीय विधायक टीएस सिंहदेव का ऐन वक्त में फिर से विरोध करना कही ना कही नया खदान खुलने पर पुर्णविराम लगने के समान है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!