ChhattisgarhKorba

शराब के नशे में धूत ऐसा काम कर रहे थे 2 शिक्षक, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड!

कोरबा :  शराब पीकर ड्यूटी आने और निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतने वाले दो शिक्षकों के खिलाफ कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने एक्शन लेते सस्पेंड कर दिया है। दरअसल कोरबा विकासखण्ड के विश्रामपुर में पदस्थ शिक्षक राजकुमार राज हमेशा शराब पीकर स्कूल जाता था।

Related Articles

जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी वहीं दूसरी तरफ कटघोरा के कसनिया का शिक्षक आसिफ खान की निर्वाचन कार्य मे ड्यूटी लगाई गई रही लेकिन वो न निर्वाचन कार्य कर रहा था बल्कि निर्वाचन कर्मियों से बदसलूकी भी कर रहा था। जिसकी शिकायत कलेक्टर को मिलने के बाद उन्होंने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर को इससे पहले भी दोनों टीचर पर लापारवाही की लगातार शिकायत मिल रही थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!