ChhattisgarhRaipur

BREAKING : SSP ने की बड़ी कार्रवाई, 4 आरक्षकों को किया निलंबित

रायपुर। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने ड्यूटी टाइम पर लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, चारों पुलिसकर्मी चिटफंड के आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहे थे। होटल में ले जाकर स्वागत सत्कार कर रहे थे, जिसके बाद उनपर यह कार्रवाई की गई है। जिन आरक्षकों को निलंबित किया गया है, उसमें राकेश सिंह, दुर्विजय पांडेय, लक्ष्मीनारायण और किशोर नायक हैं, जिन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

बता दें कि चिटफंड के आरोपी अमनदीप सिंह और राकेश तोमर को पेशी के लिए कचहरी चौक स्थित कोर्ट में पेश करना था, लेकिन उससे पहले ही कचहरी चौक स्थित होटल में ले जाकर इनकी खातिरधारी की गई। जिसकी शिकायत आरआई ने की थी, जिसके बाद इसपर एसएसपी ने कार्रवाई की है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!