Chhattisgarh

स्टील प्लांट में हादसा : रोलर में पैर फंसने से ठेका श्रमिक घायल

भिलाई।  भिलाई स्टील प्लांट में फिर एक बार बड़ा हादसा हो गया। यहां के रेल मिल में काम कर रहे मजदूर का रोलर में पैर फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। रोलर में फंसने के बाद कर्मचारी चीखने लगा। साथी कर्मचारियों ने मशीन को बंद कर कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला गया।घायल मजदूर का नाम विनय मौर्या है। जो ठेका श्रमिक का कार्य करता है। यह हादस रेलमिल में हुआ है जहां कर्मचारी काम कर रहा था।

बताया जा रहा है मजदूर ने रोलर को साफ करने के लिए पैर लगाने का प्रयास किया था। इसके कारण रोलर के पट्टे में मजदूर का पैर फंस गया। हादसे के बाद मजदूर की चीखने की आवाज सुनकर तत्काल मौके पर कर्मचारियों की भीड़ लग गई। मौके पर अधिकारी भी पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद रोलर में फंसे मजदूर को बाहर निकाला गया। फिलहाल घायल मजदूर को सेक्टर 9 अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!