ChhattisgarhRaipur

भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करने का झांसा देकर 12 लाख रूपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। कम कीमत में भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करने का झांसा देकर 12 लाख रूपये की ठगी करने वाले आरोपी सुरेश राव को सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया है।

राजधानी के हनुमान नगर, मठपारा निवासी प्रार्थी विजेंन्द्र वर्मा ने 11 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि प्रोफेसर कालोनी में मकान का निर्माण कराने के उसने दौरान महेश्वरी ट्रेडर्स के संचालक सुरेश राव से भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करवाने हेतु संपर्क किया। जिस पर सुरेश राव ने कम कीमत में सप्लाई करने का वादा कर प्रार्थी से 12 लाख रूपए ले लिया और भवन निर्माण सामग्री सप्लाई नहीं किया। इसके बाद प्रार्थी द्वारा ने अन्य जगह से भवन निर्माण सामग्री लेकर मकान को बनवाया, लेकिन मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण सुरेश राव के द्वारा 12 लाख रुपए ठग लेने के कारण नहीं हो सका।

वहीं प्रार्थी द्वारा सुरेश राव से रूपए वापस मांगने पर एक शपथ पत्र (इकरारनामा) जिला कोर्ट प्रांगण रायपुर में गवाह योगेश वर्मा नानक राम साहू के समक्ष नोटरी तैयार कर दिया। जिसमे प्रतिमाह 25 से 30 तारीख के बीच में 50,000 रु. से 1 लाख रू. अप्रैल माह 2023 से देने का इकरार किया है परन्तु सुरेश राव के द्वारा शर्त के मुताबिक आज तक रूपये वापस नहीं कर कम कीमत में भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करने की झांसा देकर 12 लाख रू. लेकर धोखाधड़ी किया गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सन्यासीपारा, थाना खमतराई निवासी आरोपी सुरेश राव को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग मोबाइल जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!