ChhattisgarhRaipur

सीएम भूपेश बघेल ने मौन सत्याग्रह खत्म होते ही जानें क्या कहा…

रायपुर। मोदी सरनेम मामले पर राहुल गांधी की याचिका गुजरात हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके विरोध में रायपुर के गांधी मैदान में आज कांग्रेस के नेताओं ने 5 घंटे तक मौन सत्याग्रह किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत,प्रदेश के नेता, मंत्री शामिल हुए।

Related Articles

मौन सत्याग्रह खत्म होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। प्रजातंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ती रहेगी। मुख्य ने कहा जनता की आवाज बुलंद करने वाले लोगों की आवाज बंद करने की कोशिश की जा रही है। उन्होने कहा पहले तो राहुल गांधी की सदस्यता खत्म की फिर उनके निवास को खाली कराया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!