Chhattisgarh

दिव्यांग युवती से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। आये दिन मिलती रहती है दुष्कर्म खबरें।  ऐसा ही एक मामला सरगुजा से आया है जहां दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शिकायत के कुछ ही देर बाद ही गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

दरअसल, बीती देर रात गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली पीड़िता ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी.

नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में आरोपी को गिरफ्तार करने विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पता तलाश शुरू कर दी. पीड़िता की शिकायत के चंद घंटों के बाद गांधीनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम डिगमा निवासी बिशु घरामी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है. पूर्व में भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!