BalodChhattisgarh

महाशिवरात्रि पर छग के इस ज़िले में प्रसाद के नाम पर मिला भांग, पीने से 16 से ज़्यादा बीमार

बालोद।छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के बालोद जिले में महाशिवरात्रि के दिन भांग पीकर 16 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। इन्होंने प्रसाद समझकर भांग मिला दूध पिया था। जिसके बाद इनकी तबीयत खराब होने लगी ।

Related Articles

बताया जा रहा है कि इन 16 लोगों में स्कूली छात्र, पुलिसकर्मी और पंचायत सचिव भी शामिल है। आज शहर के जयस्तंभ चौक के पास पान ठेले वाला प्रसाद वितरण कर रहा था। उसने प्रसाद के लिए दूध का इंतजाम किया था। इसी दूध में उसने प्रसाद के नाम पर भांग भी मिला दी थी।

ऐसे हुआ खुलासा

तेजेश्वर की मां ने बताया कि उनका बेटा महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में कार्यक्रम देखने गया था। वापस आया और साइकिल खड़े करते ही गिर गया। अस्पताल( hospital) पहुंचे तो और भी लोग भर्ती थे, तब समझ आया कि भांग की वजह से ऐसा हुआ।

आस-पास खड़े लोगों को भी उल्टी और दस्त की शिकायत

वहीं आस-पास खड़े लोगों को भी उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद इन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में पता चला कि अस्पताल में पुलिसकर्मी विपिन गुप्ता, पंचायत सचिव भूषण भारद्वाज, आमापारा के पूर्व शिक्षक छबि लाल, नयापारा के नितिन पटेल, लोगन योगी, संजय नगर के आनंद साहू, चुनेश्वर यादव, कुन्दरूपारा मधुबन कॉलोनी के प्रशांत साहू् अस्पताल में भर्ती हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!