ChhattisgarhBhilai-Durg

ट्रक की टक्कर से नाले में गिरी कार, हादसे में आर्किटेक्ट, मीडियाकर्मी और व्यवसायी घायल

भिलाई। नेशनल हाईवे-30 पर जहा सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे है वहीं कोहरे की वजह से आए दिन दुर्घटना हो रही है इसी बीच खबर आ रही है तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक कार नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार आर्किटेक्ट समेत 3 लोग घायल हो गए हैं। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोंट नहीं आई है। हाइवे पर बंजारी घाट पर यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी आर्किटेक्ट विजय शर्मा (52), मीडियाकर्मी व्यास पाठक (48) और व्यवसायी राम छाबड़ा (58) तीनों कार से रायपुर से प्रयागराज (उप्र) जा रहे थे। तभी शाम पौने 6 बजे हाइवे पर बंजारी मंदिर( banjari mandir) से 1 किमी दूर पहली मोड़ पर घाट से नीचे उतर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 20 फीट पीछे जाते हुए नाले में गिर गई।

टक्कर के बाद से आरोपी ट्रक चालक फरार

सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक अस्पताल बोड़ला पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ। इधर, टक्कर के बाद से आरोपी ट्रक( truck driver) चालक फरार है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!