Chhattisgarh

 बस्‍तर में भाजपा नेताओं की हत्या मामले में पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत का बड़ा बयान

रायपुर। बस्‍तर में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों की हत्या मामले में पुलिस महानिदेशक की ओर से NIA को पत्र लिखे जाने पर प्रदेश भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बयान दिया है। DGP द्वारा NIA से जांच करने के अनुरोध पर भाजपा ने तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की जांच एजेंसियों पर कांग्रेस का विश्वास जागृत हुआ। NIA से जांच हो जानी चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। किसके संबंध किसके साथ है यह स्पष्ट होना चाहिए।

राजेश मूणत ने कहा कि एनआईए झीरम घाटी की जांच कर रही थी तो उसको नौटंकी करार दे रहे थे। सीएम भूपेश बघेल कहते थे झीरम घाटी के सबूत के दस्तावेज है। दस्तावेज है तो 4 साल से मुख्यमंत्री हैं एनआईए को क्यों नहीं दिए? पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी लाश के ऊपर राजनीति करती है। समस्या का समाधान नहीं चाहती। बस्तर में लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा नेता आवाज उठा रहे हैं, तो उनको दबाया जा रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!