Chhattisgarh
-

रायपुर में गुंडागर्दी का तांडव: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल
रायपुर: राजधानी रायपुर के बोरियाकला इलाके में स्थित रिद्धिसिद्धि लोटस पार्क सोसाइटी में आधी रात को गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत पंकज कुमार सिंह नामक युवक के घर पर पहले पथराव किया गया, फिर उसे घर से खींचकर बाहर लाया गया और बेहद बेरहमी से पीटा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो आरोपियों ने खुद बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने युवक से नशे के लिए पैसे मांगे थे। मना करने पर बदमाशों ने गैंगस्टर स्टाइल में युवक पर हमला किया। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाश खुद को ‘अमन डॉन गैंग’ का सदस्य बता रहे थे। मारपीट में शामिल सभी आरोपी फरार हैं और मुजगहन थाना पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों में घटना के बाद दहशत का माहौल है। वारदात के बाद से रिहायशी इलाकों में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
Read More » -

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को जमानत, ACB की 13 ठिकानों पर छापेमारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते…
Read More » -

आंगनबाड़ी केंद्रों की पोषण सामग्री की गुणवत्ता जांचेगी विशेष समिति, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित की जा रही पोषण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर…
Read More » -

खेत में हार्वेस्टर में डीजल भरते समय करंट की चपेट में आए तीन लोग, सिम्स में चल रहा इलाज
बिलासपुर : रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में खेत में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डीजल भरते समय हार्वेस्टर मशीन के पास अचानक हाई वोल्टेज करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब से आए हार्वेस्टर चालक निर्मल सिंह खेत में डीजल भर रहा था। उसके साथ सुखदेव सिंह और प्रदीप कुमार भी मौजूद थे। उसी दौरान हार्वेस्टर मशीन के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन से करंट फैल गया, जिससे तीनों झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हादसे का कारण बताते हुए बिजली विभाग से लाइन को स्थानांतरित करने की मांग की है।
Read More » -

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन यलो अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवा का खतरा, जानें कैसा होगा तापमान
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश…
Read More » -

रायपुर में एक्टिवा से शराब तस्करी कर रही महिला गिरफ्तार…88 पौवा शराब और वाहन जब्त
रायपुर। गुढियारी थाना पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक महिला को एक्टिवा वाहन से…
Read More » -

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली के समाधान शिविर में होंगे शामिल
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम बिजराकछार में आयोजित समाधान शिविर…
Read More » -

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम…कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज गर्मी पड़ रही है, तो कहीं…
Read More » -

शासकीय कर्मचारी की मृत्यु पर अनुग्रह राशि नियमों में संशोधन…मिलेगा 50 हजार की सहायता
रायपुर। वित्त विभाग ने शासकीय अधिकारी कर्मचारी की मृत्यु पर उनके आश्रित परिजनों को अनुग्रह राशि की स्वीकृति के डेढ़…
Read More » -

रायपुर में ज्वेलरी कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध मौत, जादू-टोना और हत्या की आशंका
रायपुर के सदर बाजार इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सराफा कारोबारी की पत्नी सोना…
Read More »









