ChhattisgarhMahasamund

CG : किसान ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या…सुसाइड नोट में लिखी ये बात

महासमुंद। जिले के बागबाहरा विकास खण्ड में एक किसान ने अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पंचायत छुईया ग्राम पंचायत का रहने वाला किसान कन्हैयालाल सिन्हा ने अपने खेत में ही आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक किसान के जेब से मिले सुसाइड नोट भी उसने लिखा है कि, मैं एक छोटा सा किसान हूं।

खेती किसानी में पिछले 8-9 वर्षो से कभी पानी, कभी कीट प्रकोप से नुकसान हो रहा है। मुझे हर साल घाटा हो रहा है। इस वर्ष रबी फसल में 4 एकड़ में लो-वोल्टेज के कारण फसल बर्बाद हो गई है। मुझे एक भी पैसा नहीं मिला और न ही शासन से कोई मदद मिली। पैसे की काफी तकलीफ हो रही है। मुझे न तो बीमा का लाभ मिला और न ही 2 लाख की छूट मिली, जिससे मेरे पास कोई चारा नहीं बसा और मेरे चारों ओर अंधकार हो गया है।

मृतक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना पर तेन्दूकोना थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजन को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!