ChhattisgarhRaipur

Crime: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी गिरफ्तार, बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर किया था अपलोड

रायपुर। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकरी के अनुसार, आरोपी ने बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन वर्मा उम्र 24 वर्ष उरला निवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आईटी एक्ट की धारा 67,67(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बता दें, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सीसीपीडब्ल्यूसी योजना अंतर्गत बच्चो तथा महिलाओ से संबंधित अपराधों के नियंत्रण के लिए गृह मंत्रालय के नई दिल्ली शाखा के एनसीआरबी पोर्टल में आम लोगों से इस तहर की शिकायतें आमंत्रित की जाती हैं जिसकी समुचित जांच कर दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाती है।

इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त शिकायत से संबंधित अपराध थाना उरला के अपराध क्र. 05/23 धारा 67,67बी आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मेें लिया गया था। पुलिस ने आरोपी.अमन किरणापुरे को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तब आरोपी ने स्वीकार किया कि दिनॉक 05.04.2021 को उसने अपने एंड्राइड मोबाइल फोन के जरिये इंस्टाग्राम अकाउंट में बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड किया था। जिसकी परिणति जेल जाने की हुई। यह प्रकरण ऐसे लोगों के लिये सबक है जो कि अपने मोबाईल एवं अन्य तकनीकी साधनों से विभिन्न सोशल साईट जैसे वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, इन्टाग्राम शेयर चौट, यू-ट्यूब, टिक टाक के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील सामाग्री अथवा धार्मिक एवं साम्प्रदायिक भावनाओं को प्रभावित करने वाले अवांछित सामाग्री का आदान प्रदान करते है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!