ChhattisgarhRaipur

CM बघेल आज बालोद और राजनांदगांव दौरे पर

राजनांदगांव में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम तथा हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में होंगे शामिल

Related Articles

राजनांदगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद और राजनांदगांव जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे इस दौरान राजनांदगांव में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम और अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।


 मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 16 फरवरी दोपहर 12.00 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे बालोद जिले अंतर्गत ग्राम-पीपरछेड़ी पहुंचेंगे। वे पीपरछेड़ी से दोपहर 1.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.40 बजे पी.टी.एस. राजनांदगांव हेलीपेड पहुंचेंगे। वे वहां राजनांदगांव में 1.45 बजे से 2.15 बजे तक शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और 2.45 बजे शिवाजी पार्क, बूढ़ासागर राजनांदगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 3.15 बजे अन्तर्राष्ट्रीय एक्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में 79 वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने के पश्चात् 4.45 बजे पी.टी.एस. राजनांदगांव हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम  5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!