ChhattisgarhRaipur

शहीदों को श्रद्धांजलि देने झीरम मेमोरियल पहुंचे सीएम बघेल, शहीदों के परिजनों से मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने झीरम मेमोरियल पहुंचे है, मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा।

मुख्यमंत्री ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर प्रदेश को पुनः शांति का टापू बनाने शपथ दिलाई। शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल किया भेंट।

झीरम घाटी की घटना को घटित हुए दस बरस हो गये। हर साल हम लोग झीरम के शहीदों को नमन करते है।

जब भी 25 मई आता है हम सब का दिल भर जाता है। जो बच गए उन्होंने घटना को अपनी आंखों से देखा। वे बताते थे कि घटना कितनी भयावह थी।

इस घटना में शहीद हुए नेताओं ने परिवर्तन की बात कही थी। जिसका शुभारंभ सरगुजा से हुआ था । हमारे नेता कहते थे कि किसानों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाना है। परिवर्तन का संकल्प लेने वाले हमारे सभी बड़े नेता हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने झीरम में अपनी शहादत दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!