ChhattisgarhRaipur

CM बघेल आज करेंगे युवाओं के साथ भेंट मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यानि 23 जुलाई को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से युवाओं के साथ भेंट मुलाकात करेंगे।

Related Articles

मुख्यमंत्री महात्मा गांधी कला मंदिर भिलाई आयोजित डॉ खूबचंद बघेल जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12बजे से दोपहर 2 बजे तक बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगे ।

मुख्यमंत्री वहां से शंकर नगर स्थित राजीव भवन आएंगे और बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 5 बजे भिलाई सिविक सेंटर जाएंगे और वहाँ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित महात्मा गांधी कला मंदिर में 5.30 बजे से डॉ खूबचंद बघेल जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री वहां से संध्या 6:30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!