ChhattisgarhRaipur

सीएम भूपेश बघेल दिवाली की खरीदी करने निकले, दीये और पटाखे खरीदे, देखें तस्वीरें…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धनतेरस के दिन राजधानी रायपुर के गोलबाजार खरीददारी करने निकले। मुख्यमंत्री ने यहां मिट्टी के दीये और मटकी खरीदी। लोगों ने लौंग इलायची खिलाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही सीएम ने दिवाली पूजन सामग्री की भी खरीदी की।

Related Articles

सीएम ने गुजराती मिष्ठान्न भंडार से मिठाई की खरीदी भी की। उनके साथ मेयर एजाज ढेबर, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और विधायक कुलदीप जुनेजा भी हैं। लाखेनगर स्थित हिंद स्पोर्टिंग मैदान में लगाए गए पटाखा मार्केट पहुंचकर दिवाली के पटाखे खरीदें। उन्होंने वहां लगभग एक हजार रुपए के फटाके खरीदें।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!