Chhattisgarh

महाधिवेशन से पहले कांग्रेस का बैनर विवाद, प्रदेश अध्यक्ष बोले- प्रचार सामग्री हटा लें, नहीं तो…

रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन के भीतर विवाद खड़ा हो गया है। रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने शहर और महाधिवेशन स्थल की ओर जाने वाली सड़क पर पोस्टर-होर्डिंग अभियान चला दिया है। अब प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की ओर से एक आदेश जारी कर प्रचार सामग्री हटाने को कहा है।

Related Articles

PCC की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नवा रायपुर में एकात्म पथ से पुरखौती मुक्तांगन के टी पॉइंट तक। मेला ग्राउंड से मेन एंट्री पॉइंट तक और मेफेयर रिसॉर्ट से VVIP एंट्री पॉइंट तक का इलाका महाधिवेशन के लिए आरक्षित शहीद वीर नारायण सिंह नगर का हिस्सा होगा। इस पूरे इलाके में प्रचार सामग्री केवल प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुमति से ही लग सकती है। आदेश में अनुरोध किया गया है कि कोई वहां पर प्रचार सामग्री न लगाएं। लगा है तो हटा लें, नहीं तो पार्टी हटा देगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!