ChhattisgarhRaipur

टैंकर ने लड़के को रौंदा, चक्के में फंसकर मौत

रायपुर। राजधानी के तिल्दा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में पानी के टैंकर ने 13 साल के नाबालिग को कुचल दिया। हादसे में टैंकर के चक्के में फंसकर नाबालिग की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास 13 साल का राखी ठेठवार के पास साइकिल चला रहा था। तभी टैंकर ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टैंकर चालक ने नाबालिग को अपनी चपेट में ले लिया। नाबालिग टैंकर के पहिए के नीचे आकर कुचल गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृत बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस पानी के टैंकर से बच्चे की दबकर मौत हुई है, उसका ब्रेक खराब था। वह ब्रेक दबाने के बाद भी नहीं रुका। बताया जा रहा है कि टैंकर पास के ही पुल से पानी भरकर बस्ती के बीच से गुजर रहा था। उसी वक्त ये हादसा हुआ है। टैंकर खेतान बिल्डकॉन रायपुर का है। आसपास के क्षेत्रों की गुस्साई भीड़ ने तिल्दा मेन रोड पर चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद खेतान कंपनी ने 75 हजार रुपए और शासन ने 25 हजार रुपए देने की घोषणा की। जिसके बाद भीड़ शांत हुई और जाम खुलवाया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!