ChhattisgarhRaipur

रायपुर में जली हुई कार में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा !

रायपुर : रायपुर देर रात अधजली हुई कार मिली है जिसमें संदिग्ध हालत में एक युवक की जली लाश भी मिली है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह निवासी शदाणी दरबार के रूप में प हुई है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। हत्या या हादसा है इसकी जांच माना थाने की पुलिस कर रही है। पूरी घटना धनेली धुसेरा मार्ग की है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार रायपुर धनेली धुसेरा मार्ग के पास एक जाली हुई कार मिली है। कार के अंदर से एक लाश बरामद की गई है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिसके बाद युवक बाहर तक नहीं निकल पाया।

कार के अंदर ही जिंदा जलकर चालक की मौत हो गई है। अधजली कार की नंबर प्लेट से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस को मिला है। उसके बाद कार मालिक के परिजनों से संपर्क किया तो जानकारी सामने आई कि कार चंद्रशेखर सिंह नाम का व्यक्ति चला रहा था।

चंद्रशेखर देर रात घर लौट रहा था तभी एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें गाड़ी के साथ जलकर चंद्रशेखर की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस हादसे से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!