Chhattisgarh

बोलेरो वाहन सहित 22 लाख का मादक पदार्थ जब्त , अवैध गांजे की सप्लाई करते 2 युवक गिरफ्तार

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पुलिस ने गांजा तस्करी को पकड़ने में बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने 110 किलोग्राम गांजा के साथ मध्यप्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से लगभग 22 लाख रुपए के गांजा जब्त किया है। मामला डोंगरीपाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के दो गांजा तस्कर सफेद रंग के महिंद्रा बोलेरो गाड़ीमें ओडिशा से गांजा एमपी में खपाने ले जा रहे थे। इस दौरान डोंगरीपाली पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली। इसमें पुलिस को 22 लाख रुपए के 110 किलोग्राम गांजा मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर गांजे को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि, डोंगरीपाली थाना ओडिशा सीमावर्ती होने के कारण यह रूट गांजा तस्करी के लिए ग्रीन जोन माना जाता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!