ChhattisgarhRaipur

दो IAS अफसरों का तबादला, जानें किसे किस विभाग की मिली ज़िम्मेदारी…

रायपुर। राज्य सरकार ने गुरूवार को दो आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार के सचिव आईएएस गोविन्द राम चुरेन्द्र को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में सचिव के पद पदस्थ किया गया है। साथ ही आईएएस आनंद कुमार मसीह को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सचिव के पद से छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

Related Articles

इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी आदेश में दोनों ही असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं ज़िम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!