Chhattisgarh

दिल दहला देने वाली घटना : 6 बच्चियों को डंपर ने रौंदा, दो की मौके पर दर्दनाक मौत, 4 घायल

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सारंगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रहा है। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे चल रही 6 बच्चियों को रौंद दिया। इस हादसे में 2 बच्चियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, 1 की हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं तीन अन्य को मामूली चोट आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में सारंगढ़ थाना पुलिस कारवाही कर रही है।

जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटाऊपाली (ब) में सिदार मोहल्ले की 6 बच्चियां किसी कार्यक्रम में आईं थीं, जो आज सुबह नहाने के लिए दानसरा से सालर के बीच बटाऊंपाली (ब) में नेशनल हाइवे रोड के किनारे पैदल रोज की तरह तालाब जा रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित हो गई और सभी को चपेट में ले लिया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में 2 बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बाकी 3 बच्चियां घायल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क से हटाया गया। फिलहाल, इस मामले में सारंगढ़ थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!