ChhattisgarhKorba

CG : कांप्लेक्स में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे अंदर

कोरबा। जिले के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कमर्शियल कांप्लेक्स में भीषण आग लगने से बैंक, इलेक्ट्रॉनिक, स्टेशनरी समेत एक दर्जन दुकाने जल गई है। वहीं बैंक एलआईसी ऑफिस समेत ऊपर के कांप्लेक्स में कई लोगों के अंदर फंसे होने की खबर है।

कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चौक के समीप स्थित कमर्शियल कांप्लेक्स में भीषण आग लगी है। आग पर काबू पाने का प्रयास दमकल की टीम कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है। वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!