Chhattisgarh

गृहमंत्री ने दिये जांच के आदेश…हिंदू युवक के गले में पट्टा डाल कुत्ते की तरह घुमाया

मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू युवक को गले में पट्टा डालकर कुत्ता बनाकर घुमाने का वीडियो सामने आया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि पीड़ित पर लगातार धर्मांतरण और मांस खाने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोपी ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। यह भी आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक से लगातार पैसों की भी मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराएं 365, 341, 342, 323, 327, 294, 427, 34 लगाई हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुद ये वीडियो वायरल किया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मैंने देखा वो वीडियो। वह बहुत गंभीर किस्म का वीडियो है। मानव का मानव के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। मैंने पुलिस कमिश्नर को तत्काल निर्देश दिए कि इसकी जांच करके सत्यता पता करें। 24 घंटे के अंदर इस पर कार्रवाई करें।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!