Chhattisgarh

विवाहिता महिला को धमकी देकर पूर्व फ्रेंड ने किया दुष्कर्म

बिलासपुर  : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में विवाहिता को अश्लील वीडियो वायरल की करने की धमकी देकर युवक ने दुष्कर्म किया। विवाहिता ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश कर रही है। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली युवती का चिल्हाटी में रहने वाले प्रमोद धुरी से जान-पहचान थी। दोनों एक-दूसरे से मोबाइल पर बातें करते थे। इसके साथ ही दोनों मिलते-जुलते भी थे।

कुछ महीने पहले युवती की दूसरी जगह पर शादी हो गई। इसके बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। हरेली पर्व पर महिला अपने मायके आई थी। इसकी जानकारी युवक को भी हो गई। उसने मोबाइल पर काल करके उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसने अपने मोबाइल पर उसके अश्लील वीडियो को दिखाकर वायरल करने की धमकी दी।

युवक ने उसे को धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। विवाहिता ने इसकी जानकारी स्वजन को देकर घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!