ChhattisgarhRaipur

नल को लेकर युवक ने महिला को दी जान से मारने की धमकी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में घर के सामने लगे नल को लेकर युवक ने महिला से विवाद शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक ग्राम जरौद की रहने वाली दुर्गा सेन ने पुलिस को बताया कि वो घर के अंदर साधन नहीं होने से बाहर में नल लगाई है.

Related Articles

जिसे लेकर पड़ोसी दिनेश कुमार साहू विवाद करते रहता है. इतना ही नहीं आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुस गया, और नल को तोड़फोड़ किया।घटना की शिकायत महिला ने आरंग थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार साहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, एवं जांच शुरू कर दी है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!