ChhattisgarhRaipur

जमीन के नाम पर 56 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, शातिर आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दूसरे की जमीन दिखाकर एग्रीमेंट कर रकम लेकर आरोपी धोखाधड़ी किया। आरोपी ने शहर के 10 से अधिक लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की है। आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस के दो मामले में खमतराई थाना में गिरफ्तारी वारंट भी है।

Related Articles

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी भूपेन्द्र कुमार साहू सन्यासीपारा निवासी ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी श्रीकांत धोगडे 37 वर्ष के द्वारा ग्राम गोंदवारा में दूसरे की जमीन को प्रार्थी को दिखाकर प्रार्थी से 10 लाख रूपये लेकर अग्रीमेंट कर दिया। पटवारी से जानकारी लेने पर मौके पर आरोपी की जमीन नही होना पाया गया। इसी तरह गवाह नरेश सिंह से 19 लाख रूपये,जी. अनुराधा राव से 11 लाख रूपये, रवि सिंह से 09 लाख 92 हजार रूपये, एवं आर रमेश से 07 लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर खमतराई थाना में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

इस मामले में थाना से विशेष टीम बनाकर आरोपी को मुखबिर की सूचना पर देवेंद्र नगर में दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी श्रीकांत धोगडे द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों से अभी तक जानकारी अनुसार 56 लाख 92 हजार रूपये की धोखाधड़ी की गई है। आरोपी श्रीकांत धोगड़े को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया प्रकरण में अन्य कई लोगों से आरोपी द्वारा इस तरह की ठगी की जानकारी मिली है, जिसपर पुलिस विवेचना कर रही है

नाम गिरफ्तारआरोपी
– श्रीकांत धोगड़े पिता श्रीराम धोगड़े उम्र 37 वर्ष साकिन शिवानंद नगर

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!