ChhattisgarhRaipur

गृहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। धनतेरस पर्व की बधाई देते हुए अपने संदेश में गृहमंत्री साहू ने कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी प्रदेशवासियों का जीवन स्वस्थ और खुशहाल रहे एवं आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि और वैभव से परिपूर्ण हो। 

गृहमंत्री साहू ने दीपो के पावन पर्व दीपावली पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की हैं। अपने बधाई सन्देश में उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की अलौकिकता का प्रतीक है। हम सभी भारतीय इस पर्व को हर्ष-उल्लास के साथ मनाते है। दीपावली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन को प्रकाशमय करे, यही मेरी कामना है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!