ChhattisgarhRaipur

कांग्रेस सरकार बनी तो हिमाचल में भी लागू होगी पुरानी पेंशन योजना : भूपेश बघेल

रायपुर शिमला। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुट गए हैं। बुधवार सुबह शिमला के बनूटी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने जो वादा किया था वो पूरा हो रहा है। पुरानी पेंशन योजना राजस्थान में लागू है, छत्तीसगढ़ में लागू है, झारखंड में लागू है और अब हमारा चौथा राज्य हिमाचल प्रदेश होगा जहां पुरानी पेंशन योजना लागू होगी।

इस दौरान उन्होंने हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। तो वहीं लोगों के सामने वादों की झड़ी लगा दी। सीएम भूपेश बघेल ने हिमाचल में कांग्रेस के चुनाव जीतने पर किसानों के ऋण माफ करने,गाय गोबर खरीदने और किसानों की आय दुगुनी करने जैसे दर्जन भर से अधिक वादे किए।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल को स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है। इसे पहले मंगलवार रात उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव व हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, रणदीव सुरजेवाला, मनीष चतरथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,  हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा वीरभद्र सिंह से भी मुलाकात की।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!