ChhattisgarhRaipur

MBBS छात्रों की तरह डेंटल के स्टूडेंट को भी मिलेगा ग्रामीण क्षेत्रों में 2 साल सेवा देने का मौका

रायपुर। प्रदेश में अब एमबीबीएस छात्रों की तरह डेंटल के स्टूडेंट को भी ग्रामीण क्षेत्रों में 2 साल सेवा देने का मौका मिलेगा। आज सीएम ने युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की। इस दौरान डॉ. सुयश बघेल ने सीएम बघेल को आभार व्यक्त किया।

सुयश बघेल ने कहा कि आपने हमारा स्टायफण्ड बढ़ाकर एमबीबीएस की तरह किया, आपका बहुत बहुत धन्यवाद। शासकीय दांत चिकित्सा महाविद्यालय में इंटर्न की भर्ती को लेकर अनुरोध किया, कहा कि एमबीबीएस की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 2 सेवा देने का मौका डेंटल स्टूडेंट को मिले।

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की। कार्यक्रम में पहुंची छात्रा समृद्धि शुक्ला की मांग पर सीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट की नियमित नियुक्ति पर सहमति दे दी है। इंटर्नशिप कर रही छात्रा समृद्धि शुक्ला ने कहा हमारे कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था नहीं है मुख्यमंत्री ने छात्रावास की व्यवस्था करने के लिए सहमति दे दी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!