Chhattisgarh

युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली…एक की मौत…दो बुरी तरह झुलसे

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के खैजा गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, खैजा गांव में रिमझिम बारिश के बीच तीन युवक गांव के तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए। इसमें से राकेश कुमार रोहिदास की मौत हो गई है। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने बलौदा पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बलौदा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतक राकेश रोहिदास के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!