ChhattisgarhBhilai-Durg
Trending

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंजगिरी विकासखंड धमधा के सेजस जंजगिरी में प्रवेश हेतु लॉटरी संपन्न ….

“सेजस जंजगिरी में प्रवेश हेतु लॉटरी संपन्न “

Related Articles

दिनांक 11.05.2022 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंजगिरी विकासखंड धमधा दुर्ग में लॉटरी द्वारा प्रायमरी विंग एवं मिडिल विंग की कक्षा 2,4,5, एवं 6,7,8. में रिक्त स्थानों के लिये शैक्षणिक सत्र 2022 – 23 के लिए लॉटरी के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की गई |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभय जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग थे |
इस अवसर पर ग्राम जंजगिरी के ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष श्री तामेश्वर साहू , शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रूपराम साहू उपाध्यक्ष श्री तीरथराम देवांगन जी, एल्डरमन श्री अशोक साहू जी, वार्ड -19 के पार्षद श्री लोकेश साहू भी उपस्थित थे | इस कार्यक्रम में पूर्व सुचना देकर सभी पलकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल जी ने कहा की यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है चयनित विद्यार्थीयों के पालकों को उन्होंने बधाई दी | संस्था की प्राचार्य श्रीमती मिनी गोपीनाथन ने भी सभी को बधाई दी और हमेशा हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया | कार्यक्रम का संचालन श्रीमती तृप्ति सिंह ने किया | श्रीमती स्वाति दुबे, अंजना रॉय, वसुंधरा, डॉ श्रुति ने लाँटरी प्रक्रिया पूर्ण कराई | प्रोजेक्टर के संचालन की बागडोर विशाल चौरे ने संभाली विशेष व योगदान अंजना सिंह व अनामिका श्रीवास्तव ने दिया |

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्यता श्री महेश कुमार राजपूत के द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम की सफलता में संस्था के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा |

Sanjeev Samuel Reporter

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!