ChhattisgarhRaipur

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने किया परेशान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेश में मानसून की देरी से सभी परेशान है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पारा लगभग 40 डिग्री के पार ही है। ऐसे में लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इ मौसम विभाग के अनुसार आज सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा और कांकेर जिले येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि 24 घंटों के लिए 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। राजस्थान से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसलिए लू के हालात बन रहे हैं। फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकुल परिस्थितियां बनी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि दो दिन के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो सकती है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!