ChhattisgarhRaipur

BJP प्रत्याशी नेताम को नोटिस जारी

कांकेर। रेप के मामले में बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने कांकेर पहुंची झारखंड पुलिस ने अब नोटिस जारी किया है।

पुलिस ने नोटिस जारी कर सुबह 10 बजे तक कांकेर थाना आने को कहा है। झारखंड पुलिस ने अन्य तीनों को भी नोटिस जारी कर सुबह 10 बजे तक थाना पहुंचने को कहा है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में विवाद थमने का नाम नही ले रहा

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में विवाद थमने का नाम नही ले रहा है ,
झारखंड पुलिस ने आज सुबह सुबह टेल्को थाना झारखंड के अपराध के सम्बंध में भानुप्रतापपुर उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को नोटिस देने उनके गृहग्राम कसावहि पहुंचे , लेकिन ब्रम्हानंद नेताम झारखंड पुलिस के हांथ नही लगे।

अपराधियों का गिरफ्तारी लगभग तय माना जा रहा

वहीं सूत्रों की माने तो उक्त सभी अपराधों में संलिप्त अपराधियों का गिरफ्तारी लगभग तय माना जा रहा है । अब देखना यह होगा कि पुलिस के हांथो से बचता छुपता सभी अपराधी इस नोटिस का जवाब देने थाना पहुंचेगे य नही ।

No Image
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!