ChhattisgarhRaipur

अब PSC एग्जाम में इंटरव्यू के नंबर होंगे कम…लिखित परीक्षा के साथ कट ऑफ लिस्ट होगी जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर में युवाओं से संवाद करते हुए बड़ा ऐलान किया गया। PSC के इंटरव्यू के नंबर अब कम किये जायेंगे। बिलासपुर में युवाओं के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री के सामने दूसरी बार पीएससी और व्यापम में नंबरों को सार्वजनिक नहीं किये जाने का मुद्दा उठा।

Related Articles

इससे पहले रायपुर में भी एक युवा ने इसी तरह का सवाल पूछा था। बिलासपुर में एक युवक ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रहा है। जब मेंस का पेपर हुआ, तो हमें नंबर का पता ही नहीं चला। इस मामले में हाईकोर्ट में प्रकरण लगाया गया है। लेकिन कोर्ट के निर्णय के पहले ही फिजिकल लेना शुरू कर दिया गया है। अब मैं क्या करूं…

जवाब में मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली बहुविकल्पीय परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के मांग के आधार पर आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि आयोग द्वारा भविष्य में ली जाने वाली परीक्षाओं की अभ्यर्थियों की वर्गवार कट ऑफ सूची लिखित परिणाम के साथ जारी की जायेगी। वहीं, लोकसेवा आयोग में आयोजित परीक्षाओं में इंटरव्यू के नंबर किये जायेंगे। इंटरव्यू में ज्यादा नंबर रखे गये हैं, उसे कम किया जायेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!