ChhattisgarhRaipur

हमारी सरकार का भी संकल्प है शत शत मानव के हृदय जीतने काः शर्मा

डिप्टी सीएम शर्मा ने वाजपेयी की कविता का उल्लेख किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन दिवस पर रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक स्थित ग्राम बेन्द्री में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे।

अपने संबोधन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि अटल जी की कविता की पंक्ति का उल्लेख किया। शत-शत मानव के हृदय जीतने का निश्चय। हमारी सरकार का भी संकल्प है शत शत मानव के हृदय जीतने का। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। उनके प्रधानमंत्री बनते ही भारत के गांवों तक पक्की सड़कें पहुंची। उनके योगदानों को सम्मान देने के लिए हम सुशासन दिवस मनाते हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तब किसानों को क्रेडिट कार्ड मिलना शुरू हुआ। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कैबिनेट में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय हमने किया। अब 18 लाख गरीब परिवार को अपना आवास मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सुशासन दिवस यानी आज के दिन हमने किसानों को बोनस दिया जो अब किसानों के खाते में पहुंच चुके है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!