ChhattisgarhRaipur

धान खरीदी के समय को बढ़ाएंगे और किसानों के धान को खरीदेंगेः सीएम साय

रायपुर। किसानों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, हम धान खरीदी के समय को बढ़ाएंगे और किसानों के धान को खरीदेंगे। मोदी गारंटी का हर वादा आने वाले 5 साल में पूरा होगा। यह एक और वादा आज सीएम ने किया । वे अभनपुर बेंद्री में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां किसानों को बोनस वितरण किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार है। हम हर वादा पूरा करेंगे. हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना देंगे। युवाओं के साथ धोखा न हो इसलिए उन्हें पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की व्यवस्था करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार भी हमारी प्राथमिकता है। अब आयुष्मान कार्ड में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।

वही लखपति दीदी योजना के हितग्राहियों को भी चेक और सर्टिफिकेट वितरित किया। उल्लेखनीय है कि लखपति दीदी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। इसकी घोषणा ने 15 अगस्त को लाल किले से की थी। योजना के लागू होने से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 10 करोड़ महिलाओं को लाभ होगा। इन स्वयं सहायतों समूहों में बैंक वाली दीदी, आंगनबाड़ी दीदी, दवाई वाली दीदी शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय ने किसानों को कृषि एटीएम का भी वितरण किया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!