ChhattisgarhRaipur

राज्यपाल से पद्मश्री के लिए चयनित पंडवानी कलाकार उषा बारले ने की भेंट

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में पद्मश्री के लिए चयनित प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार उषा बारले ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उषा बारले का सम्मान किया और छत्तीसगढ़ में पंडवानी की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाये रखने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उषा बारले को छत्तीसगढ़ का गौरव बताया और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए भी शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि सुश्री बारले अपनी कला साधना के माध्यम से देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम इसी तरह रोशन करती रहेंगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!