ChhattisgarhRaipur

पुलिस ने 11 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को धरदबोचा

रायपुर : राजधानी पुलिस ने 11 किलो 600 ग्राम गांजा तस्करी करते 2 अंतर्राज्यीय तस्कर को धरदबोचा है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि  नीले रंग की दोपहिया वाहन क्रमांक CG 23 के 6493 में सवार दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखें हुए है और उसे बेचने के फ़िराक में थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत लाखे नगर चौक तरफ आ रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने के निर्देश दिए गए।

जिस पर थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर राजकुमार कॉलेज एवं विवेकानन्द आश्रम तिराहा पास घेराबंदी कर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सूरज सरदार और रंजन मंडल निवासी उड़ीसा का होना बताया।  तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती लगभग 84,500/- रूपये और दोपहिया वाहन कीमती 1,25,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 65/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का मामला दर्ज़ कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

01. सूरज सरदार पिता मंगल सरदार निवासी ग्राम पावर विल रायगढ़ नवरंगपुर उड़ीसा।

02. रंजन मंडल पिता खोखन मंडल निवासी रायगढ़ा नवरंगपुर उड़ीसा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!