NationalPolitical

राहुल गांधी को मिली सजा पर प्रियंका गांधी ने दी कड़ी प्रति​क्रिया , हमारे परिवार ने लोकतंत्र को खून से सींचा है

राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली सजा और सांसदी जाने पर राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ‘इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है।’ प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘आप कुछ भी कर लीजिए। हम नहीं झुकेंगे।’ प्रियंका गांधी ने नीरव मोदी और मेहूल चौकसी मामले पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा। साथ ही कहा कि ‘आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा।’

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि ‘ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी। हम पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी कोई धमकी से डरने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं इसलिए वो बार-बार राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेताओं को डराते रहते हैं और धमकियां देते रहते हैं।’

गौरतलब है कि राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली सजा पर कई कांग्रेस नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना मोदी सरकार की प्रतिशोध की नीति का उदाहरण है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की लोकप्रियता बहुत बढ़ी है और मोदी सरकार को यही हजम नहीं हो रहा। उन्हें लग रहा है कि राहुल गांधी का मुंह बंद करना होगा क्योंकि अगर उन्हें बोलने दिया गया तो BJP सरकार से बाहर हो जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!