ChhattisgarhRaipur

राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज पहुंचेगी छत्तीसगढ़, बॉर्डर पर होगी फ्लैग-हैंड सेरेमनी

रायगढ़। राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा गुरुवार को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा शाम करीब 3-4 बजे के बीच ओडिशा से रायगढ़ पहुंचेगी। बॉर्डर पर फ्लैग हैंड सेरेमनी होगी। फिर दर्रामुडा में नाइट हॉल्ट होगा। राहुल गांधी के दिल्ली जाने के चलते 9-10 फरवरी को यात्रा विराम होगा।

न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ की 4 लोकसभा सीट रायगढ़, कोरबा, जांजगीर और सरगुजा से गुजरेगी। पार्टी की कोशिश है कि इन चारों सीटों पर पक्ष में माहौल तैयार किया जा सके। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से 2 सीटें ही कांग्रेस के पास हैं, बाकी 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस को भरोसा है कि राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा का लोकसभा चुनाव में असर पड़ने वाला है। ऐसे में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!