ChhattisgarhRaipur

Raipur : 2 युवकों की मौत…खड़े ट्रक से टकराई अनियंत्रित बाइक

रायपुर। राजधानी में सड़क हादसे में दो युवकों को मौत हो गई है। युवकों के बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी थी जिसके कारण तान युवक ट्रक के नीचे फंस गए थे जिनमें से दो की मौत हो गई है। वहीं एक को चोट नहीं आई।

हादसा रायपुर के बोरियाखुर्द तालाब के पास पेट्रोल पंप के ठीक सामने रात 10 से 11 बजे के बीच हुआ था। राहगीरों ने ट्रक के नीचे से युवकों को बाहर निकाला गया। लोगों ने युवकों के पास गिरे उनके मोबाइल फोन को चेक किया। एक फोन से इनके परिजनों से संपर्क करके हादसे की जानकारी दी। हादसे में मारे गए एक युवक अमित साहू का मकान मालिक मौके पर पहुंचा, उसने बताया कि ये सभी मठपुरैना इलाके के रहने वाले थे। टिकरापारा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर युवकों की बाइक को थाने ले गई है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!