Chhattisgarh

CG : कोयला चोरी के आरोप में फौजी के भाई की जमकर पिटाई

सूरजपुर। जिले में कोयला चोरी के आरोप में एक फौजी के भाई की वर्दीधारी जवानों ने लात-डंडे और बंदूक की बट से जमकर पिटाई कर दी। इससे युवक घायल हो गया है। इस मारपीट की घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित युवक और उसके परिजन इतना डरे हुए हैं कि वह इसकी शिकायत करने तक की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


मारपीट का बनाया वीडियो


मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के गायत्री कोयला खदान में एक युवक को बेरहमी से पीटा गया है। युवक का कुसूर बस इतना था कि वह घूमने के लिए खदान जा पहुंचा। इसके बाद वहां तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया और लात-डंडे और बंदूक की बट से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं युवक को कई घंटों तक बंधक भी बनाकर रखा। इसके साथ ही मारपीट का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया।


मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं हुई


बताया जा रहा है कि युवक की पिटाई कोयला चोरी के आरोप में की गई है। जिस युवक से मारपीट की गई वह रिटायर्ड फौजी का छोटा भाई है। युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। फ़िलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!