ChhattisgarhRaipur

RAIPUR ACCIDENT : ट्रेन के इंजन से टकराई कार, दो लोगों की मौके पर मौत, 4 गंभीर

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा में ट्रेन के इंजन से एक कार टकरा गई है। कार में सवार 7 लोगों में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्दनाक हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।

घटना हिर्मी हथबंद रेल मार्ग पर भुजगहन रेलवे फाटक की है। सभी कार सवार बलौदा बाजार के रहने वाले हैं। कार और ट्रेन के इंजन से टक्‍कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्‍थल पर पहुंचे। हादसे में कार के परखच्‍चे उड़ गए। दुर्घटना में सभी घायलों को सोहेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!