ChhattisgarhBilaspur

बिलासपुर में विश्व आदिवासी सम्मेलन में आएंगे वामुला इंटरनेशनल के CEO वाफुला, सीएम भूपेश बघेल भी होंगे शामिल

बिलासपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर गोंडवाना महासभा के बैनर तले मंगलवार को आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत देश भर के प्रतिनिधी और 10 हजार से अधिक आदिवासियों के शामिल होंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Related Articles

साइंस कालेज में होने वाले आदिवासी सम्मेलन के मुख्य वक्ता केन्या स्थित वामुला इंटरनेशनल के CEO डा. राबर्ट वाफुला होंगे। इस सम्मेलन में आदिवासी समुदाय के लोगों के जीवन स्तर में बदलाव की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में शामिल होने 3.05 बजे हेलिकाप्टर से साइंस कालेज मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद 3.10 बजे से 4.10 तक सम्मेलन में रहेंगे। शाम 4.15 बजे रायपुर के लिए रवाना होगा।

सम्मलेन में प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी मंत्री अमरजीत सिंह भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम, कवासी लखमा, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग भानुप्रताप सिंह ठाकुर, विधायक शिशुपाल सोरी, इंद्रसाय मंडावी, अनुप नाग, शहर विधायक शैलेष पांडेय, संसदीय सचिव व तखतपुर की विधायक रश्मि सिंह, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

पूरे दिन शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

आदिवासी सम्मेलन में CM बघेल के आगमन और शोभायात्रा के साथ ही मोहर्रम पर्व को देखते हुए एसपी पारुल माथुर ने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहेंगे। इसके साथ ही शोभायात्रा और जुलूस के मार्गों में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की ड्यूटी लगाई गई है। रायपुर रोड में मोतीलाल पेट्रोल पंप, लाल खदान (गुरु नानक चौक), मोपका चौक, तुर्काडीह, सकरी बाइपास रोड से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जा जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!