ChhattisgarhKanker

महिला की हत्या मामले में खुलासा : शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर आरोपी ने उतारा था मौत के घाट

कांकेर। जिले के मावलीनगर जंगल में महिला की सड़ी गली हालत में मिली लाश मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पत्थर से सर पर वारकर उसकी हत्या कर दी थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

महिला की लाश कोतवाली पुलिस ने 12 जनवरी को बरामद किया था। पीएम रिपोर्ट ने महिला की हत्या की बात सामने आई। इस मामले में जांच के दौरान पुलिस आरोपी निरंजन तक पहुंची और उससे पूछताछ शुरू किया गया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की।

आरोपी निरंजन सेठिया ने पुलिस को बताया 7 जनवरी को महिला नीरा मंडावी उम्र 35 वर्ष और आरोपी दोनों ने एक साथ शराब पी और मावली नगर से जंगल के रास्ते कोड़ेजुंगा की ओर जाने लगे। इसी बीच आरोपी निरंजन ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। महिला के मना करने पर आरोपी ने उसे जमीन पर गिरा पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को जेल भेज दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!