ChhattisgarhRaipur

CG : ट्रक से नशीली सिरप की तस्करी…पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सक्ती। जिले में पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली सिरप का जखीरा जब्त किया है। पुलिस ने दो तस्करों को भी पकड़ा है। आरोपियों के पास से करीब 9 हजार नग बोतल मिली है। मामला सक्ती थाना इलाके का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी ट्रक में कोरबा से सक्ती होते हुए चांपा जा रहे थे। जिसे पुलिस ने रास्ते में गांव डडाई में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में ट्रक सवार लोगों ने अपना नाम कैलाश कुमार तिवारी उम्र 43 साल और मोहम्मद तौशिक उम्र 33 साल बताया।

ट्रक की नंबर प्लेट के मुताबिक वाहन यूपी का है। पुलिस ने जब इसकी तलाशी ली तो सामान के पीछे 36 बोरी नशीली सिरप मिली। हर बोरी में 2-2 कार्टून थे और प्रत्येक कार्टून में 120 नग शीशी सील बंद थी। फिलहाल दोनों को थाने लाकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!