ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा स्वाइन फ्लू का खतरा, मिले दो नए मरीज, एक महीने में 32 केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू संक्रमण के दो नये मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं ओडिशा से आए स्वाइन फ्लू के एक मरीज को भी रायपुर में भर्ती किया गया है। प्रदेश में अब इस बीमारी के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

Related Articles

सोमवार को रायपुर के दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं ओडिशा के सीमावर्ती जिले से रेफर एक पॉजिटिव मरीज को भी लाया गया है। तीनों मरीज एक ही निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले एक महीने में स्वाइन फ्लू संक्रमण के 32 केस सामने आ चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बरसाती मौसम को देखते हुए संक्रमण के फैलते चले जाने का खतरा बना हुआ है। अस्पतालों में भी पूरा एहतियात बरतते हुए मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

रविवार को स्वाइन फ्लू के दो मामलों की पुष्टि हुई थी। इनमें से कवर्धा की एक चार साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बालोद की एक तीन साल की बच्ची का इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना था, बच्ची में संक्रमण के बाद निमोनिया हो गया था। जिसकी वजह से बच्ची के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!