Chhattisgarh

लोहे का एंगल लेकर रायपुर से पटना के लिए निकला था ट्रक, खोया नेशनल हाइवे में नियंत्रण

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में NH 343 के मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। जिसके बाद ट्रक का वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि परिचालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

आपको बता दें, ट्रक चालक लोहे का एंगल, पट्टी लेकर रायपुर से पटना जा रहा था। लेकिन इसी बीच यह हादसा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने दोनों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, यह पूरा मामला पस्ता थाना के बठौरा मोड़ के पास का है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!